मेडिकल कालेज, जौनपुर में डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन

मेडिकल कालेज, जौनपुर में डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन ।
जौनपुरः उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर एवं द हंस फाउण्डेशन के तत्वाधान में डायलिसिस यूनिट का उ‌द्घाटन दिनांक 30 मई, 2025 को सम्पन्न। मेडिकल कालेज, जौनपुर में आधुनिक तकनीक से सुसज्जित डायलिसिस यूनिट 06 बेड का विधिवत उद्घाटन "माननीय श्री गिरीश चन्द्र यादव जी, मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उ०प्र० सरकार" के कर कमलो द्वारा किया गया। इस डायलिसिस यूनिट की स्थापना का उद्देश्य जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों में गुर्दा रोग से पीड़ित रोगियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है। इस समय फिलहाल 06 डायलिसिस मशीने स्थापित की गई है जो चरणबद्ध तरिके से बढ़ाई जाएंगी। माननीय मंत्री जी ने मेडिकल कालेज की प्राचार्या प्रो० रूचिरा सेठी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० ए०ए० जाफरी को यह आश्वासन दिया कि डायलिसिस यूनिट की सुगम व्यवस्था में जो आपको सहयोग चाहिए उसके लिए हम और हमारी सरकार हर सम्भव मदद के लिए अग्रसर है। मंत्री जी द्वारा "द हंस फाउण्डेशन" के चिकित्सको एवं व्यवस्थापको को मेडिकल कालेज प्रशासन द्वारा सहयोग करने के लिए आग्रह किया गया। कालेज प्रशासन द्वारा भी इस पर सहमति जताई गयी कि जो नियमतः सम्भव होगा हमारा पूरा सहयोग रहेगा। 
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रो० डा० आशीष यादव (उप प्राचार्य), श्री शोभित शर्मा एवं श्रीस्टीव डैनियल (द हंस फाउण्डेशन), श्री हिमांशु तिवारी प्रोजेक्ट मैनेजर, एच.आर.सी.सी. (द हंस फाउण्डेशन), तथा मेडिकल कालेज के चिकित्सा शिक्षक प्रो० डा० उमेश सरोज, डा० सी०बी०एस० कर्नल पटेल, डा० सरिता पाण्डेय, डा० आशुतोष सिंह, डा० विनोद वर्मा, डा० तुमुल नन्दन, डा० संजीव यादव एवं तकनीकी व अन्य सहयोग के लिए श्री सुशील कुमार, श्री अविनाश सिंह, श्री चन्द्रमणि चौहान व श्री राजन प्रजापति उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home