अनियंत्रित टैंकर दुकान में घुसा, लाखों का हुआ नुकसानचालक—खलासी टैंकर छोड़कर हुये फरार

अनियंत्रित टैंकर दुकान में घुसा, लाखों का हुआ नुकसान
चालक—खलासी टैंकर छोड़कर हुये फरार
शाहगंज, जौनपुर। नगर के प्रयागराज तिराहे पर एक अनियंत्रित तेल टैंकर एक दुकान का शटर चैनल पिलर तोड़ते हुए अंदर घुस गया जिसके चलते लाखों रुपए का नुक़सान हो गया। वहीं दुकान स्वामी के मुताबिक घटना के बाद दुकान के अंदर से लाखो रुपए के कपड़े चोरी हो गए हैं। जानकारी के अनुसार नगर के नयी आबादी मोहल्ला के महादेव मंदिर स्थित तिराहे पर शिवकुमार गौरीशंकर क्लाथ स्टोर में सोमवार की भोर लगभग 3 बजे के करीब एक टैंकर तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर सीधे दुकान के अंदर घुस गया जिसके चलते दुकान का चैनल शटर काउंटर मकान की टाइबीम तक को क्षतिग्रस्त कर दिया। दुकान स्वामी ओमकार अग्रहरि का पूरा परिवार उसी मकान में रहता भी है। संयोग से कल रात वो किसी काम से कादीपुर गये थे। भोर में जब वह 4 बजे के करीब घर पहुंचे तो दुकान की हालत देख दंग रह गये जिसके बाद वह अंदर गये तो देखा कि दुकान के अंदर से लाखों रुपये के साड़ी और कपड़े गायब थे। पीड़ित दुकान स्वामी के मुताबिक घटना के बाद दुकान से सामान चोरी की घटना को बताया। वहीं घटना के बाद से चालक व खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गये। 4 से 5 वर्ष पूर्व भी एक ट्रक दुकान में घुस चुका है।

No comments

Post a Comment

Home