जौनपुर में पंजीयन जागरूकता अभियान के अंतर्गत मेगा सेमिनार आयोजित

जौनपुर में पंजीयन जागरूकता अभियान के अंतर्गत मेगा सेमिनार आयोजित
अपर आयुक्त राज्य कर मिथिलेश शुक्ला ने किया उद्घाटन

जौनपुर, 23 मई। उत्तर प्रदेश शासन एवं राज्य कर मुख्यालय लखनऊ के निर्देशानुसार पंजीयन जागरूकता अभियान के तहत आज उत्सव मोटल, जौनपुर में एक मेगा सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर आयुक्त (ग्रेड-1), राज्य कर, वाराणसी जोन द्वितीय श्री मिथिलेश कुमार शुक्ला ने की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जौनपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारी, व्यापारीगण एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे। सेमिनार में प्रतिभागियों को जीएसटी पंजीयन के लाभों की जानकारी दी गई तथा अधिकाधिक पंजीयन को प्रोत्साहित करने हेतु जीएसटी सुविधा केंद्रों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। व्यापारियों व अधिवक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त (कार्य), राज्य कर, वाराणसी संभाग श्री अनिल कुमार सिंह, उपायुक्त राज्य कर श्री सुरेन्द्र कुमार कैथल, श्रीमती कंचन सिंह गौर, सहायक आयुक्त श्री सर्वेशचंद्र श्रीवास्तव, श्री सन्तोष कुमार तिवारी, श्री राहुल कुमार राय सहित राज्य कर विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home