पहलगाम में हुये आतंकी हमले के विरोध में राष्ट्रवीर सेना ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुये कायराना आतंकी हमले में हिंदू पर्यटकों को धर्म पूछकर उनकी हत्या करने पर सभी भारतीय हिंदू जनमानस के विश्वास पर जबरदस्त कुठाराघात किया गया है। इस जघन्य आतंकी वारदात की हम समस्त हिंदू जनमानस कड़ी से कड़ी निन्दा करते हैं। शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हैं। राष्ट्रवीर सेना द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विनती किया कि इस कायराना आतंकी हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें। ऐसी मिसाल पेश करें, ताकि भविष्य में कभी भी इस तरह की वारदात करने से पहले आतंकियों की रूह कांप जाय। सेना अध्यक्ष महेश कुमार के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपने वालों में मंगल सेठ, रोहित साहू, ओम प्रकाश गुप्ता, हिमांचल सेठ, रविन्द्र सेठ, सियाराम गुप्ता, सौरभ सेठ, डॉ मदन मोहन वर्मा, नीरज सेठ, आत्मा राम साहू, प्रीतम सेठ, डॉ सूरज जायसवाल सहित तमाम लोग प्रमुख रहे।

No comments

Post a Comment

Home