ज़िलाधिकारी ने किया विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण,बच्चों के जवाब से हुए खुश

जौनपुर:आज दिनांक 22.04.2025 को अपराह्न 12ः05 मिनट पर प्रा0वि0 सादनपुर ,बक्शा का जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय में कार्यरत समस्त शिक्षक-शिक्षिकायें उपस्थित पाये गये। विद्यालय में कुल नामांकन 55 के सापेक्ष 41 छात्र-छात्रायें उपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी महोदय, जौनपुर ने कक्षा 04 एवं कक्षा 05 में जाकर बच्चों से उनके कक्षा में चल रहे पाठ्यक्रम की जानकारी ली तथा ब्लैक -बोर्ड पर पूर्व में लिखे गये सामान्य ज्ञान के प्रश्नों जैसे - भारत के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, गृह मंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम, आपके प्रदेश का नाम आपके जनपद का नाम एवं हमारे देश का नाम को पढ़वायें। जिसमें कक्षा- 04 की छात्रा रिया निषाद, सारिका शर्मा एवं कक्षा-05 की हर्षिता ने प्रश्नों का सही उत्तर दिया। जिससे प्रसन्न होकर जिलाधिकारी ने विद्यालय के सभी बच्चों को अपने हाथों से मिठाई खिलाया, साथ ही उन्होंने बच्चों के लिए ड्राई फ्रूट देते हुए इसका हलवा और पूड़ी बनाकर सभी बच्चों को खिलाने एवं उसकी फोटोग्राफ भेजने हेतु प्रधानाध्यापक एवं उपस्थित रसोइयों को निर्देशित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनीलाल यादव, प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव रतन अस्थाना व अन्य समस्त उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकायें उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home