राज्यस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए किया रवाना

राज्यस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए किया रवाना 
(सोहराब)
जौनपुर:जनपद जौनपुर के ऊर्जावान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल के कुशल निर्देशन मे राज्यस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के द्वितीय चरण कानपुर में भाग लेने जा रही बेसिक टीम के बच्चों की बस को वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) राजीव पाण्डेय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला अध्यक्ष एव मांडलिक मंत्री वाराणसी मंडल श्री अरविन्द शुक्ल सहित दर्जनों की संख्या मे सम्मानित गुरुजन उपस्थित होकर सभी प्रतियोगी बच्चियों एवं बच्चो को उनकी सफलता हेतु शुभकामनाएं दी।टीम जिला व्यायाम शिक्षक रविचंद्र यादव के नेतृत्व मे प्रतिभाग करेगी।उनके सहयोग मे जिला व्यायाम शिक्षक प्रियंका सिंह एव विभिन्न ब्लॉक के सम्मानित व्यायाम शिक्षक टीम के साथ ही मौजूद रहेंगे।

No comments

Post a Comment

Home