ज़िलाधिकारी ने ऑर्गेनिक ढंग से सब्ज़ियां उगाकर किया प्रेरित,दिया संदेश

ज़िलाधिकारी ने ऑर्गेनिक ढंग से उगी सब्ज़ियों के माध्यम से किया प्रेरित,दिया संदेश
 (सोहराब अंसारी )
ज़िलाधिकारी ने ऑर्गेनिक ढंग से उगी सब्ज़ियों के माध्यम से किया प्रेरित,दिया संदेश
जौनपुर:आज दिनाँक 14-2-2025 को ज़िलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने अपने आवास पर आर्गेनिक तरीके से उगी सब्ज़ियों को बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल के माध्यम से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बच्चों हेतु दिया।ज़िलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बच्चों में ताज़ी हरी  सब्जियों के प्रति जिज्ञासा पैदा करने के लिए व बताने के लिए कि सब्जियों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।इनके सेवन से सेहत को कई फ़ायदे होते हैं।इस सिलसिले में पूर्व में भी प्रयास किये जा चुके हैं।इसके लिएअपने शासकीय आवास पर ताज़ी सब्ज़ियों जैसेफूलगोभी,बैंगन, पत्तागोभी,टमाटर,मटर,मेथी साग,पालक आदि को आर्गेनिक तरीके से उपजाया।सब्ज़ियों के अतिरिक्त पनीर,बिस्किट आदि खाद्य सामग्री भी बच्चों के लिए दी गई।उन्होंने अन्य सभी अधिकारियों से अनुरोध किया कि वह भी स्वयं कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण करें और वहां के बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ हरी साग सब्ज़ियों के प्रति भी प्रेरित करें।

No comments

Post a Comment

Home