बीएसए ने किया निरीक्षण,टैबलेट से आनलाईन सूचना अद्यतन न किये जाने व अन्य अनियमितता पर हुई कार्यवाही

बीएसए ने किया निरीक्षण,टैबलेट से आनलाईन सूचना अद्यतन न किये जाने व अन्य अनियमितता पर हुई कार्यवाही
(सोहराब अंसारी)
जौनपुर:- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने शुक्रवार को विकास खण्ड जलालपुर एवं रामनगर के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षन कर विद्यालय के भौतिक एवं शैक्षणिक परिवेश के साथ-साथ शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया गया परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए इन दिनों बीएसए के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी विद्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण कर रहे हैं। बीएसए द्वारा सर्वप्रथम विकास खण्ड जलालपुर के प्राथमिक विद्यालय छतारी का निरीक्षण पूर्वानन्ह 08:55 बजे करते हुये विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्रतिभाग किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक के निर्धारित समय के पूर्व विद्यालय पर उपस्थित पाये जाने के क्रम में बीएसए द्वारा प्रधानाध्यापक की प्रशंसा की गयी। विद्यालय मे कार्यरत सहायक अध्यापक श्री प्रभात कुमार पाण्डेय सहायक अध्यापक बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय पर अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये, जिसके कारण सम्बंधित शिक्षक का निरीक्षण तिथि का वेतन बीएसए द्वारा अवरूद्ध कर दिया गया। विद्यालय में ही कार्यरत अन्य शिक्षक श्री आलोक कुमार यादव विद्यालय में पूर्वान्ह लगभग 09:15 बजे निरीक्षण के दौरान उपस्थित हुये, जिसके कारण सम्बंधित शिक्षक को बीएसए द्वारा स्पष्टीकरण निर्गत किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालय मे कई तरह की अनियमितताएं मिलीं। जिसके कारण सम्बंधित विद्यालय के प्रधनाध्यापक को एक सप्ताह में समस्त कमियों में सुधार कर साक्ष्य सहित अवगत कराये जानें हेतु निर्देशित किया गया। विकासखण्ड रामनगर के पी0एम0 श्री विद्यालय नेवादा प्रथम का निरीक्षण बीएसए द्वारा पूर्वान्ह लगभग 10:20 पर किया गया। विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्र शैरूनिशा बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय पर अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये, जिसके कारण सम्बंधित शिक्षिका का निरीक्षण तिथि का मानदेय बीएसए द्वारा अवरूद्ध कर दिया गया। विद्यालय की मध्यान्ह भोजन पंजिका एवं छात्र उपस्थिति पंजिका में गम्भीर अनियमितता पाये जाने पर बीएसए द्वारा श्री सुशील कुमार दूबे प्रभारी प्रधनाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक अदेय करते हुये स्पष्टीकरण निर्गत किया गया। विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा से हिंदी विषय के “उज्ज्वल” शब्द को श्यामपट्ट पर लिखवाये जाने पर छात्रा द्वारा सही-सही लिखे जाने पर छात्रा को पुरस्कृत किया गया। प्राथमिक विद्यालाय सादुल्लापुर के निरीक्षण में विद्यालय का रसोईंघर एवं प्रांगण की साफ-सफाई कराये जाने हेतु बीएसए द्वारा सम्बंधित प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया। प्राथमिक विद्यालय चोरारी के निरीक्षण में विद्यालय को प्राप्त टैबलेट से आनलाईन मध्यान्ह भोजन के सम्बंध में सूचना अद्यतन न किये जाने, विद्यालय प्रांगण एवं कक्षा-कक्ष गन्दा, छात्र अधिगम अतिन्यून पाये जाने के साथ-साथ विद्यालय का भौतिक एवं शक्षणिक परिवेश शिक्षण अनुकूल न पाये जाने के कारण बीएसए द्वारा प्रधानाध्यापक पर कार्यवाही एवं समस्त शैक्षणिक कर्मचारियों का वेतन अदेय करते हुये विद्यालय में प्राप्त समस्त कमियों को एक सप्ताह में पूर्ण कर साक्ष्य सहित स्पष्तीकरण सम्बंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत किये जानें हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पूर्व माध्यमिक विद्यालय चोरारी का निरीक्षण बीएसए द्वारा अपरानन्ह लगभग 12:00 बजे कियी गया। विद्यालय को प्राप्त टैबलेट से आनलाईन मध्यान्ह भोजन के सम्बंध में सूचना अद्यतन न किये जाने, छात्र उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थित छात्रों का अंकन दिनांक 25 फरवरी से न किये जाने, विद्यालय प्रांगण एवं कक्षा-कक्ष गन्दा, छात्र अधिगम अतिन्यून पाये जाने के साथ-साथ विद्यालय का भौतिक एवं शक्षणिक परिवेश शिक्षण अनुकूल न पाये जाने के कारण बीएसए द्वारा प्रधानाध्यापक पर कार्यवाही एवं समस्त शैक्षणिक कर्मचारियों का वेतन अदेय करते हुये विद्यालय में प्राप्त समस्त कमियों को एक सप्ताह में पूर्ण कर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण सम्बंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत किये जानें हेतु निर्देशित किया गया।

No comments

Post a Comment

Home