खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, उद्घाटन 3 फरवरी सुनिश्चित

खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, उद्घाटन 3 फरवरी सुनिश्चित
जौनपुर 30 जनवरी, 2025 - जिला युवा कल्याण अधिकारी रामानुज यादव ने अवगत कराया है कि जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 03 फरवरी व 04 फरवरी 2025 को टी0डी0 कालेज खेल मैदान जौनपुर में आयोजित किया गया है, जिसमें सब जुनियर, जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स, कुश्ती, भारोत्तोलन, बालीवाल, जूडो, कबडडी, बैडमिन्टन (महिला एवं पुरूष) खेल विधा की प्रतियोगिता होगी। विकास खण्ड स्तर की ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी खिलाडी जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन 03 फरवरी को प्रातः 10 बजे मा0 विधायक बदलापुर श्री रमेश चन्द्र मिश्रा के द्वारा किया जाएगा।

No comments

Post a Comment

Home