500 जरूरतमंदों में बांटा कंबल

500 जरूरतमंदों में बांटा कंबल
देवदूत हेल्पिंग हैंड के तत्वावधान में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन
दीदारगंज, आजमगढ़। मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव के प्रांगण में गुरुवार को देवदूत हेल्पिंग हैंड्स के तत्वावधान में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में दीदारगंज क्षेत्र के दर्जनों गांवों के 500 गरीब, असहायों व दिव्यांगो को देवदूत हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक सदस्य, सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल के प्रबन्धंक, समाजसेवी दुर्गेश सिंह के हाथों कम्बल वितरित किया गया। कम्बल पाते ही उनके चेहरे पर खुशी के भाव स्पष्ट दिखाई दिए। इस मौके पर प्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना ही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा है। उन्होंने कहा कि सर्दी में गरीबों, असहायों को कम्बल देकर सर्दी से बचाना पुण्य का काम है। गरीबों, असहायों की मदद के लिए आर्थिक रूप से मजबूत लोगों को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव, अभिषेक अस्थाना, दीपक कुमार मौर्य, रविकांत पटवा, साहिल आजमी, देवदूत हेल्पिंग हैंड्स के सदस्य गौरव सिंह, नारायण सिंह, अनूप सिंह परिहार, बलवंत सिंह, मनोज सिंह, नेहा सिंह, ऋचा सिंह, अनिल सिंह, उमेश बिंद, संतोष कुमार यादव, विशाल यादव, अंशू, भानू गुप्ता, हरेंद्र यादव, उपेंद्र सिंह गुड्डू, आकाश सिंह, रिशू सिंह, योगेश मिश्र, बृजेश सिंह, श्याम सेवक चौहान, संदीप बिंद, डॉ0 प्रेमचंद यादव, अभिषेक यादव आदि उपस्थित थे।

No comments

Post a Comment

Home