बीएसए ने तीन दिवसीय शारदा कार्यक्रम के समापन पर दिए निर्देश

बीएसए ने तीन दिवसीय शारदा कार्यक्रम के समापन पर दिए निर्देश
जौनपुर: दिनांक 25.10.2024 को तीन दिवसीय शारदा कार्यक्रम के तहत आउट ऑफ स्कूल बच्चों के विशेष प्रशिक्षण हेतु जनपद के 21 विकास खण्ड के ए आर पी का प्रशिक्षण उप शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य डायट जौनपुर द्वारा शुभारंभ किया गया। जिसमें जनपद के समस्त ए आर पी ने प्रतिभाग किया। डायट प्रवक्ता अखिलेश कुमार मौर्य ,मंजू लता यादव, अमित कुमार यादव, दुर्गेश चंद्र यादव एवं डॉ अश्वनी पांडेय द्वारा सभी को सुचारू रूप से प्रशिक्षित किया गया । प्रशिक्षण की देखरेख एवं सहयोग SRG अजय कुमार मौर्य एवं कमलेश कुमार यादव द्वारा किया गया। जिला समन्वयक सामुदायिक सत्येंद्र गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों से अपील किया गया कि शारदा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दिए गए प्रशिक्षण के अनुरूप विकासखंड स्तर पर विशेष प्रशिक्षण कराकर कार्यक्रम को सफल बनाना सुनिश्चित करें। कल दिनांक 28.10.2024 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया एवं सभी संबंधित प्रतिभागियों को निष्ठा पूर्वक शारदा कार्यक्रम को चलाने के लिए निर्देशित किया गया तथा जनपद को निपुण जनपद बनाने के लिए भी अभिप्रेरित किया गया। इस प्रशिक्षण में कार्यालय सहायक प्रभात सिंह द्वारा उक्त तीन दिवसों में विशेष सहयोग प्रदान किया गया ।

No comments

Post a Comment

Home