जौनपुर: ब्लाक संसाधन केंद्र करंजाकला जौनपुर में मंगलवार को एक दिवसीय ग्राम प्रधान /स्थानीय प्राधिकारी निकाय के सदस्यों का ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम में सभी विद्यालयों के कायाकल्प के साथ शैक्षिक विकास की बात कही गई।
बैठक में ब्लाक के सभी विद्यालयों के प्रधाध्यापक व ग्राम प्रधानो ने प्रतिभाग किया। संगोष्ठी में स्कूल हर दिन आए शारदा अभियान, डीबीटी की धनराशि प्रेषण, निपुण भारत मिशन, आपरेशन कायाकल्प सहित अन्य प्रमुख विषयों पर एआरपी अच्छेलाल चौधरी,डॉ मनोज सिंह ,जगदीश यादव , व सतीश मौर्य ने विस्तारपूर्वक अपना प्रस्तुतिकरण पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख श्री सुनील कुमार ने कहा कि समन्वय स्थापित कर ग्राम पंचायत व प्रधानाध्यापक विकास कार्यों में सहयोग करे तथा निर्देशित किया कि स्कूलों को हर हाल में कायाकल्प के माध्यम से सजाने संवारने का काम करे। खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव ने कायाकल्प के सभी बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए ग्राम प्रधान से समन्वय स्थापित कर निश्चित कार्ययोजना के साथ विद्यालय के सभी मानक को पूरा करने की बात कही।
संगोष्ठी में श्रीपाल यादव,शैलेंद्र पाल,मोहम्मद हाशिम,नीतीश सिंह , मोहम्मद इमरान,जाफ़र अली मनोज यादव, राम सिंह ,सीमा यादव, अर्चना सिंह ,कामना सिंह आदि प्रमुख रहे। संचालन अतुल सिंह , संजय यादव ने किया।
No comments
Post a Comment