विश्व पर्यटन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

विश्व पर्यटन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
जौनपुर - शासन के निर्देश के क्रम में विश्व पर्यटन दिवस-2024 के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा जनक कुमारी इंटर कॉलेज के प्रांगण में नये शैक्षिक सत्र में गठित युवा पर्यटन क्लब के छात्र-छात्राओं के मध्य पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्राकृतिक दृश्यों, ऐतिहासिक एवं पौराणिक पर्यटन स्थलों से सम्बन्धित मनमोहक पोस्टर बनाया, जिसके अन्तर्गत शाही किला, इंडिया गेट, अयोध्या मंदिर, ताज महल सहित विभिन्न आकृतियों को बच्चों द्वारा पेंटिग किया गया। निर्याणक मंडल में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती दिव्या शुक्ला, प्रभारी पर्यटन सूचना अधिकारी सुश्री मनोकामना शामिल रहे। निर्णायक मंडल के सम्मानित सदस्यों ने बच्चो के पोस्टर का अवलोकन करते हुए प्रथम, द्वितीय, तृतीय शीर्ष स्थान सहित सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले बच्चो का चुनाव करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। प्रथम स्थान जनक कुमारी इंटर कॉलेज की कक्षा 9 की छात्रा कशिश यादव, द्वितीय स्थान कक्षा 10 की छात्रा आस्था गुप्ता तथा राजकीय बालिका इण्टर कालेज की कक्षा 12 की छात्रा हर्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही निर्णायक मण्डल द्वारा प्रोत्साहित करने हेतु प्राची पटेल, खुशी सोनकर, जोया परवीन, प्रियान्शू और अनुज शर्मा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चो का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चो को जनपद के ऐतिहासिक, पौराणिक तथा सांस्कृतिक महत्व के स्थलों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी श्रीमती दिव्या शुक्ला ने बच्चो के बनाए पोस्टर की प्रशंसा करते हुए उन्हें पर्यटन की महत्ता के बारे में जानकारी दी। प्रभारी पर्यटन सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने बच्चो को कहा कि पर्यटन में असीम संभावनाएं है, उन्होंने बच्चो से जनपद के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों पर भ्रमण और उसके बारे में जानकारी एकत्र करने को कहा और प्रतियोगिता के अन्त में निर्णायक मण्डल के सदस्य, विद्यालय के प्रधानाचार्य डा0 जंग बहादुर सिंह, विपनेश श्रीवास्तव, उपस्थित समस्त अध्यापक और बच्चों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments

Post a Comment

Home