लायन्स क्लब शाहगंज स्टार ने स्कूली बच्चों को दी 25 कुर्सियों की सौगात

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने बड़नपुर आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए 25 कुर्सियों की सौगात दी। संस्थाध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने बताया कि कार्यकाल की शुरुआत में यहां हुए कार्यक्रम के दौरान कुर्सियां देने का वादा किया था जिसे कुछ ही महीने में निभाया। नई कुर्सियों पर बैठकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। श्री अग्रहरि ने बताया कि संस्था सेवाकार्य के लिए तत्पर है। हमने संकल्प लिया था कि आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों की सेवा करेंगे, ताकि वह बेहतर माहौल में पढ़—लिखकर जागरूक और योग्य नागरिक बन सकें। इसी कड़ी में 25 कुर्सियों की सौगात विद्यालय के प्रधानाचार्य को सौंपी गयी। इस दौरान 200 बच्चों को फ्रूटी, बिस्किट और फल भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन रविकांत जायसवाल ने किया। कार्यक्रम संयोजक अंकित अग्रहरी ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल, सचिव मनोज पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home