जौनपुर-विद्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं 7 दिवसीय समर कैम्प के आयोजन का भव्य शुभारम्भ जनपद जौनपुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल सर के द्वारा किया गया ।आदरणीय सर का स्वागत ब्लॉक बदलापुर की खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती शिखा मिश्रा मैम के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक के समस्त ए. आर.पी. एवं न्याय पंचायत भलुआंहि के शिक्षक संकुल/प्रधानाध्यापक एवं ब्लॉक के अन्य विद्यालय की सहयोगी शिक्षक/शिक्षिका उपस्थित रहे।
आज के शुभ अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत,नृत्य एवं कविता वाचन करके समर कैम्प की शुरुआत की।
समस्त उपस्थित अभिभावकों को आदरणीय बेसिक शिक्षा अधिकारी सर ने मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत सभी को मतदान अवश्य करने हेतु प्रेरित करते हुए शपथ दिलवाए।
बच्चों को सर का शुभाशीष प्राप्त हुआ।
अंत मे खण्ड शिक्षा अधिकारी मैम ने आदरणीय BSA सर को अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद विद्यालय में उपस्थित होकर सभी को प्रेरित करने के लिए और कार्यक्रम में समय देने के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित की।
No comments
Post a Comment