वित्तीय अनियमिता में प्रधानाध्यापक का वेतन रोकते हुये विभागीय जाँच प्रारम्भ

जौनपुर। सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल द्वारा विकासखंड मुंगरा बादशाहपुर के प्राथमिक विद्यालय पाण्डेयपुर का औचक निरीक्षण पूर्वान्ह 7:50 बजे किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में सहायक अध्यापक श्री सुनील कुमार सिंह दिनांक 27 अप्रैल 2024 से निरीक्षण तिथि तक एवं सहायक अध्यापक श्री संदीप कुमार सिंह एवं विनोद कुमार यादव निरीक्षण के दौरान विद्यालय पर अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री शशिधर मिश्रा द्वारा उक्त अनुपस्थित शिक्षकों की अनुपस्थिति कार्मिक उपस्थित पंजिका में दर्ज नहीं की गई प्राप्त हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल द्वारा उपरोक्त अनुपस्थित शिक्षकों की अनुपस्थिति ऑनलाइन प्रेरणा निरीक्षण मॉड्यूल पर दर्ज करते हुए दिनांक 27 अप्रैल 2024 से निरीक्षण तिथि तक अनुपस्थित सहायक अध्यापक श्री सुनील कुमार सिंह के विरुद्ध कार्यवाही की गई। विद्यालय में कार्यरत शेष अन्य कर्मचारी विद्यालय पर उपस्थित पाए गए। विद्यालय में नामांकित कुल 205 छात्रों के सापेक्ष सिर्फ 10 छात्र विद्यालय में उपस्थित पाए गए। जबकि गत तीन कार्य दिवसों में मध्यान भोजन पंजिका में क्रमशः 56, 65, 55 लाभार्थी छात्रों की संख्या विद्यालय द्वारा दर्ज की गई पाई गई। विद्यालय को प्राप्त कुल कंपोजिट धनराशि 75000 हजार के सापेक्ष प्रधानाध्यापक द्वारा आय-व्यय पंजिका गत शैक्षिक सत्र 2023- 24 से अद्यतन नहीं की गई प्राप्त हुई। विद्यालय में बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य प्रगति पर पाया गया। बीएसए द्वारा निर्माण कार्य का अवलोकन किए जाने पर पाया गया कि निर्माण प्रभारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा बाउंड्री वॉल के निर्माण में शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य नहीं कराया जा रहा है। विद्यालय में अध्यनरत छात्रों का अधिगम स्तर संतोष जनक नहीं पाया गया। विद्यालय के अतिरिक्त कक्षा-कक्ष के पीछे गंदगी इकट्ठी पाई गई। विद्यालय में उपरोक्त गंभीर कमियां पाए जाने के परिणाम स्वरूप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री शशिधर मिश्रा का वेतन बाधित करतै हुये विभागीय कार्रवाई प्रारम्भ कर दिया गया।

No comments

Post a Comment

Home