दीपक जौनपुर, पंकज आजमगढ़ एवं पवन मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष मनोनीत

जौनपुर। विश्व हिन्दू सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुशवाहा एडवोकेट ने संघ परिवार का विस्तार करते हुये 3 जिले में जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि दीपक सिंह माली को जौनपुर, पंकज मौर्या को आजमगढ़ और पवन सिंह को मिर्जापुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसकी जानकारी होने पर उपरोक्त पदाधिकारियों ने बधाई देते हुये संघ हाई कमान के इस निर्णय की सराहना किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने बताया कि यह मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र के. द्विवेदी के निर्देश पर हुआ है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने समस्त जिलाध्यक्षों से कहा कि भारतीय संविधान एवं संगठन के नियमों के अनुसार कार्य करते हुये संगठन का प्रचार—प्रसार और संगठन को और मजबूत करने का कार्य करें। साथ ही शीघ्र ब्लाक, तहसील, नगर एवं जिला स्तर पर कार्यकारिणी का गठन भी किया जाय।

No comments

Post a Comment

Home