रोवर्स रेंजर के प्रशिक्षण से बच्चो में अच्छे संस्कार एवम् सुविचार मिलते है

मुफ्तीगंज जौनपुर शनिवार की सुबह बीर बहादुर सिंह पुर्वांचल विश्व विद्यालय जौनपुर के 32वे दो द्विसीय अंतर महाविद्यालयीय रोवर्स रेंजर जनपदीय समागम के समारोह का आयोजन क्षेत्र के लालती कुमुदेश्वर महिला महाविद्यालय मुफ्तीगंज केराकत जौनपुर के प्रांगण में हुआ ।कार्यक्रम की शुरुआत मुफ्ती गंज ब्लाक के पूर्व प्रमुख विनय कुमार सिंह प्रो शंभू राम प्राचार्य राज कालेज प्रो अजय कुमार दुबे कमिश्नर रोवर्स रेंजर ने संयुक्त रूप से मा सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण कर समारोह की शुरुआत किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चो के रोवर्स रेंजर के प्रशिक्षण से संस्कार एवम सुविचार मिलते है । जनपद के सुदूर अंचल में स्थित इस महाविद्यालय में इतना बड़ा भव्य आयोजन होना गर्व की बात है ।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवन्धक एवम कार्यक्रम के सँजोजक दिनेश तिवारी ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्रम एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर जनपद के आये हुए विभिन्न महाविद्यालयो के आये हुए रोवर्स रेंजरों ने मुख्य अतिथि को सलामी देते हुए गांठ बांध , क्विज ,रंगोली ,चित्रकला संगीत एवम नाट्य प्रतियोगिता प्रस्तुत कर मंत्र मुग्ध कर दिया ।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रो शंभू राम और प्रो अजय कुमार दुबे रहे ।कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों के अपना कीमती समय देने के लिए प्रबंधक डा दिनेश तिवारी ने आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन राकेश कुमार मिश्रा ने किया।इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश पाठक ,वीरेंद्र कुमार तिवारी , रमेश कुमार तिवारी ,प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार यादव सतीश पाठक राम दुलार यादव आदि लोगो के साथ क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home