जौनपुर...वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।

जौनपुर। शाहगंज नगर के डाकखाना तिराहा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।

 नगर के नोनहट्टा मोहल्ला निवासी ठेला लगाकर जीविकोपार्जन करने वाला 35 वर्षीय सुनील कुमार शनिवार की रात करीब 12 बजे बाजार से घर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। राजकीय पुरुष चिकित्सालय ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए रेफर किए जाने पर जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

No comments

Post a Comment

Home