जिला प्रोबेशन अधिकारी ने सर्वसाधारण को अवगत कराया है कि मिशन शक्ति फेज-3.0 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने हेतु उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य मा0, श्रीमती शशि मौर्या द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनायें विषयक जागरूकता शिविर एवं पति के मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के पात्र लाभार्थियों के जो अपने समस्त आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होगें, के फार्म आनलाइन किये जायेगें साथ ही उ0प्र0मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं उ0प्र0मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के पात्र आवेदक जिनके समस्त दस्तावेज उपलब्ध होगें, के आवेदन 21 अक्टूबर 2021 दिन वृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे से जिला बाल संरक्षण इकाई सभागार, खरका तिराहा, सिद्धी विनायक जलपान गृह के सामने सिविल लाइन, जौनपुर में आयोजित किया जायेगा।
तद्पश्चात अपराह्न 1.00 बजे से निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग में महिला जनसुनवाई का आयेाजन किया जायेगा। आम जनमानस से अनुरोध है कि उक्त दोनो कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं अपनी व्यक्तिगत समस्याओं का निस्तारण प्राप्त कर सकते हैं।
No comments
Post a Comment