जरूरतमन्दों को बांटे गये राशन व मास्क


जौनपुर। शाहगंज नगर के खुटहन मार्ग पर स्थित कैशपार माइक्रो क्रेडिट संस्था द्वारा मंगलवार को 50 जरूरतमन्दों को राशन व मास्क दिया गया। इस मौके पर बतौर अतिथि कौड़ियां प्रधानपति सुभाष चन्द यादव ने कहा कि वैश्विक महामारी से सभी लोग परेशान हैं। ऐसे में हम सबका कर्तव्य है कि हम जिस लायक हैं, लोगों की सेवा करें। इस अवसर पर संजय सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, रत्नेश सिंह, वकील सिंह यादव, उपनिरीक्षक मंशाराम, सूरज सोनकर, अतीक अहमद आदि उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home