गरीबों की बराबर सेवा कर रहे डा. लाल बहादुर सिद्धार्थ


जौनपुर। लॉक डाउन में लगातार गरीबों पर ध्यान देने वाले वरिष्ठ सर्जन डा. लाल बहादुर सिद्धार्थ के सहयोग से गुरूवार को जनपद के समदहां गांव में रह रहे अत्यन्त गरीब, असहाय, विधवा और दिव्यांग लोगों को राशन सामग्री दिया गया। राशन मंे आटा, दाल, चावल, तेल, हल्दी, आलू, प्याज, नमक के अलावा मास्क व सेनेटाइजर रहे। इस दौरान डा. सिद्धार्थ ने कोरोना जैसे संक्रामक बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक किया। साथ ही मास्क व सेनेटाइजर सहित सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस कोरोना महामारी में गरीबों की सेवा लगातार करता रहूंगा। वहीं वह नगर के वाजिदपुर तिराहे के पास स्थित अपने अस्पताल में मरीजों की निःशुल्क सेवा कर रहे हैं। इस अवसर पर सुभाष चन्द्र,  श्याम नारायण, दीपचन्द, वीरेन्द्र, डा. विनोद यादव, डा. सतीश पाण्डेय, राजेन्द्र, अच्छे सिद्धार्थ,, मैनेजर मुन्ना सिद्धार्थ आदि उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home