सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला 30 को

जौनपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय में 30 जुलाई को प्रातः 10 बजे से कार्यालय कैम्पस में रोजगार मेले का आयोजन सुनिश्चित है जहां तमाम निजी कम्पनियों के प्रतिनिधि आ रहे हैं। इस आशय की जानकारी देते हुये जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह ने जनपद के बेरोजगार युवक/युवतियों से अधिकाअधिक आनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से प्रतिभाग कर रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील किया है।

No comments

Post a Comment

Home