jaunpur news : डीआईओएस के लेखाधिकारी से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमण्डल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमण्डल वित्त एवं लेखाधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि जनपद के समस्त विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को जीपीएफ लेखा पर्ची विगत दो वर्षों से उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उसे शीघ्र उपलब्ध कराया जाय जिससे कर्मचारी अपने जीपीएफ जमा धनराशि से अवगत हो सकें। प्रतिनिधिमण्डल में प्रान्तीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह, प्रान्तीय मंत्री राकेश सिंह, मण्डलीय मंत्री प्रमोद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष सरोज सिंह, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, दयाशंकर यादव सहित तमाम शिक्षक शामिल रहे।

No comments

Post a Comment

Home