दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली निकली, डीएम ने किया रवाना

जौनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा रविवार को दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली को जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने नगर पालिका परिषद से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने एक दिव्यांग मतदाता को बुलाकर उसके साथ रैली को हरी झण्डी दिखायी। रैली कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा होते हुये सद्भावना पुल नखास पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में शामिल पैर से दिव्यांग ट्राइसाइकिल व आंख, हाथ, कान व जबान से दिव्यांग पैदल चल रहे थे जो हाथों में मतदाता जागरूकता बैनर व तख्ती लिये थे। आगे ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से 12 मई को मतदान करने की अपील करते हुये गाने की धुन बज रही थी। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ सद्भावना पुल पर बने सेल्फी प्वाइंट पर दिव्यांगों ने सेल्फी लिया। इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरडी यादव, जिला दिव्यांग अधिकारी सुरेश मौर्य, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कृष्ण चन्द्र, रमेश चन्द्र यादव, मोहम्मद नासिर, नसीम अख्तर, सुनील गुप्ता, राहुल राजभर, रूची यादव, सचिन कुमार, रचना विशेष विद्यालय के बच्चे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home