केराकत पुलिस ने दो संदिग्ध को किया गिरफ्तार

जौनपुर। केराकत कोतवाली पुलिस ने दो संदिग्ध को गिरफ्तार करते हुये उनके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित व एक चाकू बरामद किया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार धरपकड़ अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक राकेश कुमारन ने साथी संजय सिंह व अखिलेश कुमार के साथ बेलाव घाट पर स्थित शिव मंदिर के पास से मोहित यादव निवासी बडवारे एवं रोहित यादव निवासी मुटियारी थाना केराकत को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मिले तमंचा, कारतूस व चाकू के बाद मुकदमा दर्ज कर दोनों को चालान न्यायालय भेज दिया गया।

No comments

Post a Comment

Home