जौनपुर - वर्तमान परिवेश में समाचार पत्र निकालना व सम्पादन करना एक
कठिन कार्य है । वावजूद इसके निर्भीक पत्रकार अपने दाइत्व का निर्वहन कर
रहे हैं। हालांकि आज के पत्रकारिता में काफी गिरावटें आई हैं लेकिन चंद
ऐसे पत्रकार भी हैं जो शासन प्रशासन और समाज को आईना दिखाकर देश की एकता
व अखण्डता को संजीवनी प्रदान करने के लिए निर्भीक पत्रकारिता करने में
लीन हैं । उक्त बातें सिरकोनी विकास क्षेत्र के कजगांव बाजार में
रविवार को अरविन्द कुमार पटेल के आवास पर आयोजित समार पत्र अमरविचारधारा
के सातवें लोकार्पण अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि डा. सरफराज खान ने कही
। उन्होंने कहा की पत्रकार के भीतर खबर की भूख और हृदय में सत्य।,
ईमानदारी ,निष्पक्षता , निर्भीकता का भाव होना आवश्यक है | लेकि वर्तमान
पत्रकारिता अधिकाँश निजी स्वार्थ के मार्ग पर अग्रसर है जो देश , समाज के
लिए घातक है । पत्रकारों की यह नैतिक जिम्मेदारी है की वह निर्भीक होकर
देश व समाज की समस्याओं को जन मानस के समक्ष उजागर करें और सत्य से अवगत
कराएं । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि नंदलाल
यादव ने कहा की सुदूर ग्रामीणांचल में किसान का बेटा अरविन्द कुमार पटेल
ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक नूतन पहचान बनाया है और अखबार
निकाल कर सम्पादकीय कार्य को बुलंदियों के शिखर पर पहुंचाया है यह हम सब
के लिए गौरव की बात है । इस अवसर पर सरदार सेना के राष्टीय अध्यक्ष डा.आर
इस पटेल ने कहा की समाचार पत्र में पत्रकार अपनी निर्भीक लेखनी के माध्यम
से देश व समाज को जगाने का कार्य करता है और अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता से
देश की दशा और दिशा बदलने की ताक़त रखता है । इस मौके पर पत्रकार आर सी
पटेल ने कहा की चंद पत्रकारों की वजह से पत्रकारिता में गिरावट आई है
लेकिन निर्भीक पत्रकार उनके नापाक मंसूबों पर अपनी लेखनी से पानी फेरने
का कार्य कर रहे हैं । इस अवसर पर शशिराज सिन्हा , कृपा शंकर यादव ,
सुनील पटेल , देवानंद पटेल , विवेक सिंह , उमाशंकर पटेल , चुन्नीलाल ,
वीर बहादुर यादव , सूरज पटेल , चंद्र शेखर मौर्य , राजेश यादव , उमाशंकर
एडओकेट , चंद्रेश सिंह , अमर बहादुर , उमा विश्वकर्मा ने अपने विचारों से
अवगत कराया । कार्यक्रम का शुभारम्भ संविधान निर्माता डा. भीम राव
अम्बेडकर व सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गयां ।
मंचासीन जनों का कार्यक्रम में उपस्त्थित लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत
किया । अध्यक्षता डा. लालजी पटेल व संचालन बाबर कुरैशी ने किया ।

No comments
Post a Comment