सपा मुलायम यूथ बिग्रेड की जिला कार्यकारिणी घोषित

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता व जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अलमास अहमद सिद्दकी ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा किया। घोषणा के अनुसार जिला उपाध्यक्ष आकिब जावेद खान, अंकुश यादव, मोहम्मद जकी अंसारी, डा. अरशी खान, महासचिव विजय प्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष शहनवाज सभासद, सचिव राजेश चौहान, एजाज शेराजी, कन्हैया यादव, फिरोज अहमद, मनीष यादव, मीडिया प्रभारी फहीम अली खान बनाये गये। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी सदस्य मैसर हुसैन, निलेश गुप्ता, अभिषेक शर्मा, आशीष बेनवंशी, अमजद अंसारी बनाये गये। इस अवसर पर रिजवान हैदर राजा, राहुल त्रिपाठी, डा. लक्ष्मीकांत यादव, पूनम मौर्या, आरिफ खान, अबूशाद अहमद, सारिक खान सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home