अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार

जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक आशीष तिवारी के दिशा निर्देशन में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थों एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 20 शीशी व 25 लीटर अवैध देशी शराब के साथ कुल 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अभियान के दौरान बरामद किये गये शराब को जब्त करते हुये गिरफ्तार लोगों को चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह कार्यवाही खेतासराय, केराकत चंदवक व रामपुर थाना पुलिस द्वारा की गयी।

No comments

Post a Comment

Home