श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भण्डारा आयोजित, लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

जौनपुर। नगर के रूहट्टा स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भण्डारे का आयोजन किया गया जहां हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया जहां श्रद्धालुओं ने श्रीराम भक्त हनुमान का दर्शन-पूजन करके आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ जहां जय श्री राम व जय हनुमान के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अजीत मौर्या, विक्रान्त मौर्य सैम, आकाश मौर्या सम्राट, सूरज सेठ, सर्वेश मौर्य, आकाश विश्वकर्मा, अंकित अग्रहरि, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, राहुल मौर्य, आकाश मौर्या, शम्भू गौड़, लकी मौर्य, राजकुमार सेठ, रोहित मौर्या, रोहन मौर्या, अमित मौर्य, सूरत अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home