महापुरूषों के जीवन पर डाला गया प्रकाश

जौनपुर। मूल निवासी विद्यार्थी संघ के जिलाध्यक्ष अरविन्द राव के आयोजकत्व में सिद्दीकपुर क्षेत्र के कोहड़ा गांव में कार्यक्रम हुआ जहां बाबा साहब डा. भीम राव अम्बेडकर व ज्योतिबा फूले के जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश चन्द्र गौड़ व संचालन उमेश चन्द्र मूल निवासी ने किया। इस दौरान वक्ता के रूप में उपस्थित इं. शिव मूरत राम, रघुनाथ यादव, शुद्र राम बाबू मौर्य, इं. सुधीर कुमार, एडवोकेट मनोज चौधरी, सिया लाल गौतम, अमरजीत ने अपना विचार व्यक्त किया। इस दौरान उपस्थित बच्चों के लिये सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई जिसके प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर राजाराम, अजय कुमार, रामराज गौतम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home