बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास ही मुख्य उद्देश्यः किरणलता


जौनपुर। नगर के सुक्खीपुर स्थित ब्रेनो ब्रेन स्किल डेवलपमेन्ट एकेडमी का प्रथम वार्षिकोत्सव मना जहां बतौर अतिथि संस्थापक किरणलता ने कहा कि बच्चों का समुचित मानसिक व शारीरिक विकास ही एकेडमी का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि एकेडमी 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों का सम्पूर्ण शारीरिक व मानसिक विकास करती है। इसमें बच्चों की भाषा सुधार के साथ नेतृत्व करने की छमता का विकास किया जाता है। इसी क्रम में शिक्षक सचिन कुमार ने कहा कि ब्रेनो ब्रेन एकेडमी बच्चों को सुनने, समझने, बोलने व लेखन में पारम्गत करने के लिये 3-3 माह के कोर्स के जरिये बेहतर बनाया जाता है। सप्ताह में प्रत्येक रविवार को संचालित क्लास में बच्चों का माइण्ड एक्टिव किया जाता है। इस दौरान बच्चों ने गीत, संगीत, नृत्य आदि प्रस्तुत करके उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षिका वर्षा एवं संचालन सचिन ने किया। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

No comments

Post a Comment

Home