हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जायेगा चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा 19 अप्रैल को होने वाले भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर रूहट्टा स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में मनाया जायेगा। इस बाबत मूर्ति की भव्य सजावट व मंदिर में श्रृंगार किया जा रहा है तथा पूरे मंदिर परिसर को विद्युत झालरों से सजाया जा रहा है। इसी को लेकर जिलाध्यक्ष निलमडी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्षद्वय राजकूपर श्रीवास्तव व अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त अवसर पर महासभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारिओं का शपथ ग्रहण भी होगा। इस अवसर पर जिला महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट, संगठन सचिव दीपक श्रीवास्तव पत्रकार, जिला मीडिया प्रभारी अंकित श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home