सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने किया महिला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने सरफराजपुर में ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों में सेनेटरी नैपकिन के प्रति जागरूकता कार्यक्रम किया। संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं एवं किशोरियों को सेनेटरी पैड का उपयोग न करने से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही उपस्थित महिलाओं को मतदान का महत्व समझाते हुये आने वाले आगामी 12 मई को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने के लिये प्रेरित किया गया। इस मौके पर तसनीम जैदी एवं श्रद्धा जायसवाल ने महिलाओं को बेहतर भविष्य के लिये आगे आने हेतु प्रेरित किया। वहीं अंजू पाठक व पिंकी जायसवाल ने महिलाओं को अपने कानूनी अधिकार एवं महिला हेल्पलाइन नम्बर से सम्बन्धित जानकारी दिया। सुजाता एवं साधना साहू ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में रखे जाने वाले सावधानियों एवं टीकाकरण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दिया तो सीमा साहू एवं रानी गुप्ता ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के साथ नाम जुड़वाने से सम्बन्धित जानकारी दिया। अन्त में सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया। तत्पश्चात् संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि सारा काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो।

No comments

Post a Comment

Home