जेसीआई चेतना और अंजू पाठक ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए किया प्रोग्राम

जेसीआई चेतना द्वारा जेसी सप्ताह बिजनेस वीक के प्रथम दिन ट्रेनिंग का प्रोग्राम आयोजित किया गया आज हम महिलाओं के जो सपने कहीं खो गए थे , इस बिज़नेस ट्रेनिंग के बाद उनके सपने फिर से जीवित हो गए। जेसीआई जौनपुर के तत्वाधान में हमें अपने किसी बिजनेस को किस तरह से डेवलप किया जाए यह हमारे ट्रेनर आलोक सेठ जी ने सभी को सभी जैसी आए सदस्यों को विशेष फीयर से कैसे बाहर आए और अच्छी वक्ता बनकर आप अपना बिजनेस किस प्रकार से शुरू करें जो महिलाएं कुछ करना चाहती हैं और उनके मन में यह डर है कि मैं कुछ नहीं कर पाएंगे लेकिन आज की ट्रेनिंग के बाद जोन ट्रेनर ने बढ़-चढ़कर सभी महिलाओं को एक टॉपिक दिया जिस पर हमे अपना बिजनेस करना है और उसी विषय पर बोलना भी है कि वह किस प्रकार प्रोडक्ट की  ब्रांडिंग करेगा  ,धीरे धीरे जिन महिलाओं के मन में डर था वहां पर वह बोलने के लिए आए और उनका मन मे जो डर था वह खत्म हुआ , उन्हें लगा कि यह तो कुछ भी नहीं है  हम सब कुछ कर सकती हैं। jci चेतना महिलाओं के लिए उसी तरह की ट्रेनिंग हमेशा कराती रहती है और  वह यह काम महिलाओं को सशक्त करने के लिए भी करती है। और आगे भी इसी तरह के प्रोग्राम कराती रहेगी , जिसमें हम महिलाओं भी कुछ न कुछ कर सकेंगे ट्रेनिंग में इंद्रा ,ओर  उपाध्यक्ष अंजू पाठक जो पहले से ही बिजनेस करती है तो उन्होंने उसे ही अच्छी तरह से समझा कर बताया कि इस वस्तु को किस प्रकार से हम को निकालना है या बेचना है इसी अंक में कल्पना केसरवानी इस विषय पर अपने विचार भी रखे । इस प्रोग्राम में  अंजू पाठक,दीप्ति, मेघना,नीतू, अलका,दीप्ती बैंकर,डॉली,मीरा,सुधा,इंद्रा  मीरा ,सोनी, विभा,ममता निकिता शालनी, सरिता, ओर अनिता   ओर कोषाध्यक्ष रीता कश्यप ,इत्यादि इस कार्यक्रम  में उपस्तिथ रहे ।प्रोग्राम के  अंत में अंजू जायसवाल ने आए हुए सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home