जायसवाल समाज का रंगारंग समारोह एवं नूतन वर्ष अभिनन्दन७7 को

जौनपुर। जायसवाल समाज सेवा समिति का रंगारंग होली मिलन समारोह एवं नूतन वर्ष अभिनन्दन आगामी 7 अप्रैल दिन रविवार को सायं 6 बजे से सुनिश्चित है। यह आयोजन नगर के रूहट्टा स्थित शाश्वत वाटिका के सभागार में होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये कार्यक्रम संयोजक अखिलेश जायसवाल ने बताया कि उक्त अवसर पर ब्रज की होली, होली गायन के साथ राधाकृष्ण द्वारा फूलों की होली खेली जायेगी। नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल ने समस्त स्वजातीय बंधुओं से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।

No comments

Post a Comment

Home