19 अप्रैल को चित्रगुप्त प्रकटोत्सव मनायेगा कायस्थ महासभा

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जनपद ईकाई की बैठक जिलाध्यक्ष निलमडी श्रीवास्तव के परमानतपुर आवास पर हुई। इस मौके पर सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित हुअरा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निलमडी श्रीवास्तव व संचालन जिला महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने किया। इस दौरान आगामी 19 अप्रैल को भगवान चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया जिस पर सभी ने अपनी सहमति जतायी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राकेश श्रीवास्तव साधु, दीवानी बार संघ के पूर्व अध्यक्ष आमोद सिन्हा, इं. अमित श्रीवास्तव, राष्ट्रीय युवा सचिव विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, प्रशांत पंकज श्रीवास्तव एडवोकेट, हैप्पी श्रीवास्तव,अंकित श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, अर्पित श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home