काली माई का श्रृंगारोत्सव व जागरण 13 अप्रैल को

जौनपुर। केराकत की ऐतिहासिक काली माई का श्रृंगारोत्सव एवं देवी जागरण का आयोजन 13 अप्रैल दिन शनिवार को सायं 6 बजे से सुनिश्चित है। केराकत के रामलीला मंच पर आयोजित जागरण में रविन्द्र सिंह ज्योति के अलावा ज्योति माही व गीतांजलि मौर्य भी काली माई के दरबार में हाजिरी लगायेंगी। इस आशय की जानकारी समाजसेवी राजेश साहू ‘राजू’ ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। साथ ही उन्होंने केराकतवासियों सहित काली माई के भक्तों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।

No comments

Post a Comment

Home