10 हजार रूपये का ईनामी बदमाश चढ़ा सिंगरामऊ पुलिस के हत्थे

जौनपुर। सिंगरामऊ थाना पुलिस ने 10 हजार रूपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से 1 तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष अजीत सिंह के अनुसार आरक्षी अधीक्षक आशीष तिवारी के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के नेतृत्व में चल रहे अभियान के क्रम में हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग के पास से एक बदमाश को पकड़ लिया गया। श्री सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश 10 हजार रूपये का ईनामी है जिसके पास से अवैध कट्टा व 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया बदमाश सिकन्दर उर्फ उजरका पुत्र रामाश्रय निषाद निवासी डेहुडा थाना सिंगरामऊ है। बदमाश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजीत सिंह के अलावा उपनिरीक्षक अजय सिंह सहित अंगद प्रसाद चौधरी, रहमत अली व अनुज प्रताप सिंह शामिल रहे।

No comments

Post a Comment

Home