jaunpur news एसपी आशीष तिवारी ने शुरू की नयी पहल

जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक आशीष तिवारी ने बुधवार को कलेक्टेªट परिसर में स्थित अपने कार्यालय पर एक अलग पहल करके चर्चा-ए-आम बना दिया। देखा गया कि वह अपने कार्यालय से बाहर निकलकर मौजूद फरियादियों से वार्ता किये। साथ ही उनकी समस्याओं को सुनकर समुचित निस्तारण के लिये सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। बता दें कि जनपद के नवागत आरक्षी अधीक्षक श्री तिवारी इस समय जनहित के कई ठोस कार्य कर रहे हैं। अपनी इन्हीं कार्यों की कड़ी में उन्होंने बुधवार को अपने कार्यालय के बाहर आकर फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर तमाम पुलिस अधिकारी, कर्मचारी आदि की उपस्थिति रही।

No comments

Post a Comment

Home