जौनपुर में खुला एमआई सेण्टर, पूर्व चेयरमैन ने किया उद्घाटन

जौनपुर। नगर के ओलल्दगंज-टीडी कालेज मार्ग पर स्थित जौनपुर कम्यूनिकेशन पर एम.आई. स्टोर खुला जिसका उद्घाटन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन व भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष विक्रम गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर फर्म के अधिष्ठाता अबु तलहा, कम्पनी के सेल्स मैनेजर मयंक सिंह व मैनेजर सर्वेश सिंह ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। तत्पश्चात् सेल्स मैनेजर श्री सिंह ने बताया कि एम.आई. की मोबाइल इस समय कम दाम में अच्छी सुविधा ग्राहकों को दे रही है। यह कम्पनी ग्राहकों की पहली पसंद है। इस अवसर पर समाजसेवी सोमेश्वर केसरवानी, क्षेत्राधिकारी नगर नृपेन्द्र, प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली श्रीप्रकाश गुप्ता, आशीष मौर्य, डा. संजय सिंह, कृष्ण मुरारी मिश्र, विपिन सिंह, प्रभाकर मौर्य, सपा नेता डा. लक्ष्मी कांत यादव, राजन यादव, अमित निगम, अभिनव मिश्र, तबरेज अहमद, डा. पीयूष, चन्दन सिंह, वन्देश सिंह आदि मौजूद रहे। अन्त में फर्म के अधिष्ठाता अबु तलहा ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home