सड़क मरम्मत, नाली, रोड लाइट के लिए प्रदर्शन

जौनपुर। लाइन बाजार से कजगांव रोड पर रेलवे लाइन से बांयी ओर आने पर मार्ग पर पूरा टूट गया है इस नाली का पानी बाहर ही बहता है क्योकि नाली टूट गयी है। भुआलापट्टी जगदीशपट्टी नगर पंचायत के सैकड़ो लोग गुजरते है। इस मार्ग का निर्माण 25 वर्ष पूर्व हुआ था और रात में लाइट की भी व्यवस्था नही हैं। समस्त क्षेत्रनिवासियों ने मिलकर 2 दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। यह मार्ग स्वतंत्रता सेनानी मार्ग से जाना जाता है। इस धरना प्रदर्शन में शक्ति श्रीवास्तव, शिवम, शुभम, पवन, विजय, सिरोमन, अवधेश, सूरज, शुभम, प्रफ्फुल, दीपक, अजय, शरद, मनीष, मोनू इत्यादी लोग प्रमुख मौजूद थे।

No comments

Post a Comment

Home