News jaunpur अकिंचन फाउण्डेशन ने जिला जेल के सैकड़ों बंदियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

जौनपुर। सामाजिक संस्था अकिंचन फाउण्डेशन के बैनर तले जिला कारागार में हमेशा की तरह शनिवार को भी खसरा, खुजली सहित अन्य बीमारियों के परीक्षण के लिये निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। फाउण्डेशन के चेयरमैन डा. अमरनाथ पाण्डेय ने दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बंदियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निःशुल्क दवा देते हुये उन्हें उचित परामर्श भी दिया। इस दौरान कमलेश सिंह ने डा. पाण्डेय का सहयोग दिया। बताया गया कि 200 से अधिक बंदियों को शिविर का लाभ पहुंचाया गया। इस कार्य के लिये जेलर संजय सिंह ने अकिंचन फाउण्डेशन के प्रति आभार जताते हुये सभी सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर योग शिक्षक ध्रुवराज, कौस्तुभमणि, अभिषेक पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home