मिशन महारथ की बैठक सम्पन्न, समस्याओं पर हुई चर्चा


जौनपुर। जनपद के धर्मापुर क्षेत्र के सेवईनाला स्थित मां कलावती इण्टर कालेज पर मिशन महारथ की बैठक हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भारत की आत्मा गांव में बसती है। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास जैसे रास्ता, पानी, राशन, सरकारी योजनाओं सरपंचों द्वारा रिश्वत लेने, योजनाओं को कागज पर तैयार करके योजनाओं का धन मिलीभगत करके निकाल लेना, मतदाताओं को जागरूकता से लेकर शिक्षा, नशा मुक्ति आदि पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर फौजी अनिल यादव ग्राम प्रधान मोहद्दीनपुर, संतोष यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य, धर्मेन्द्र गौतम प्रधान, अनिल यादव, अनिल कुमार, सुशील मधुकर, गरूण यादव, धनश्याम यादव, विमल मिश्र, फकरे आलम, रामदास यादव, लालसिंह यादव, आनन्द यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home