मृतक आश्रित संघ ने कहा- प्रथम या द्वितीय मतदान अधिकारी बनाया जाय

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह व जिलाध्यक्ष कुमैल हैदर के संयुक्त नेतृत्व में जिलाधिकारी को सौंपे गये ज्ञापन के माध्यम से संघ ने कहा कि आगामी चुनाव में उन्हें प्रथम या द्वितीय मतदान अधिकारी बनाया जाय। इस अवसर पर अजय सिंह, राम आसरे यादव, सुनील विश्वकर्मा, फरहान खान, प्रशांत कुमार, संतोष मौर्य सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home