मतदाता जागरुकता अभियान के तहत लोगों का लिया गया फीडबैक

जौनपुर। डीडीएस ग्रुप के बैनर तले रविवार को मतदाता जागरुकता अभियान नगर के चकप्यारअली, बलुआघाट, सिपाह मोहल्ले में चलाया गया। इस दौरान कुछ प्रश्नों एक प्रश्नावली भी मतदाताओं से भरवाया जा रहा था। टीम के लोग यह नारा लगा रहे थे कि हजारों काम छोड़ दें, पहले जाके वोट दंे। मतदाता जागरुकता अभियान के दौरान सरकारी नीतियों की सफलता, विफलता पर लोगों ने 22 प्रश्नों के उत्तर देकर सहमति, असहमति जतायी। अपनी राय में आने वाली सरकार के नाम व उनके द्वारा वादों के बारे में भी अपने विचार दिया। संस्था द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान की शुरुआत शनिवार शाम से की गई।
अभियान में अंजू निषाद, प्रतिभा निषाद, पूजा यादव, सपन सोनकर, इंद्रेश निषाद ने लोगों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही यह भी कहा कि लोगों के बहकावे में ना आये ना ही किसी प्रकार के लालच में पड़े। इस मौके पर संचालिका आरती सिंह ने कहा कि देशहित में ही अपना अमूल्य वोट डाले। यह अभियान जनपद के प्रत्येक शहरी क्षेत्र से लेकर गांव तक पहुंचेगा। साथ ही लोगों को वोट डालने के लिए भी यह जागरुकता अभियान चलाया जाता रहेगा। यह अभियान एक अप्रैल 2019 तक चलेगा। डीडीएस ग्रुप द्वारा 'उड़ान उम्मीदों का मंच.. एक पहल तुम भी करना से आज" प्रारम्भ किया गया है।  अभियान को संस्था 2016 से निरंतर इलेक्शन से पहले लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करने के लिए चला रही है।

No comments

Post a Comment

Home