बीडीओ के स्थगनादेश के बावजूद भी आवास की धनराशि हुई अवमुक्त

जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के चिलबिली गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपात्र को बीडीओ के हस्तक्षेप के बावजूद धन जारी होने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामले में बीडीओ द्वारा सम्बन्धित के खिलाफ लिखापढ़ी करने की बात कही गयी। मालूम हो कि उक्त गांव निवासिनी सोमकली पत्नी समई के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सम्बन्धित बाबू, ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान की मिलीभगत से प्रथम किस्त 40000 रूपये जारी कर दिया गया। जब इसकी जानकारी बीडीओ को हुई तो जांच में उक्त लाभार्थी अपात्र की श्रेणी में पायी गयी। मामले की जानकारी होते ही बीडीओ ने यूनियन बैंक आफ इण्डिया की शाखा अरसिया के प्रबन्धक को धन निष्कासन पर रोक लगाने के लिये पत्र लिखा लेकिन विकास खण्ड में कार्यरत बाबू द्वारा उक्त पत्र को दबा दिया गया और धनराशि भी जारी कर दी गयी। जब इसकी जानकारी बीडीओ को हुई तो उन्होंने सम्बन्धित मामले में उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर मामले को संज्ञान में लाने की बात बतायी।

No comments

Post a Comment

Home