डीएम ने रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं

जौनपुर। जनपद के विकास खण्ड बक्शा के गैरीकला गांव में जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल लगाकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। चौपाल में जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सरकारी हैण्डपम्प से किसी को पानी पीने से रोकेगा तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी। ग्रामवासियों को जागरूक करते हुये उन्होंने कहा कि अपनी बैंक पासबुक किसी भी व्यक्ति को न सौंपे। शिक्षिकों को सलाह दिया कि प्राथमिक विद्यालय में शैक्षिक वातावरण बनाये रखना आपकी जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने उपस्थित आम जनमानस से ई-दान करने की अपील किया। साथ ही गहना कोठी परिवार द्वारा दो कम्प्यूटर प्राथमिक विद्यालय को दान दिया गया। ब्लाक द्वारा प्राथमिक विद्यालय गैरीकला में कम्प्यूटर सिस्टम लगाकर समस्त आवेदन आनलाइन लेने पर प्रसंशा जाहिर किया गया जहां जिलाधिकारी द्वारा लेखपाल को देर से आने पर कड़ी फटकार लगायी गयी। डीपीआरओ सुधीर श्रीवास्तव ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण पर विस्तार से जानकारी देते हुये कहा कि इस गांव में 80 हैण्डपम्प हैं जिनमें से 74 चालू हैं एवं 6 रिबोर योग्य हैं जिसे सही कराने का कार्य चालू कर दिया है। पूर्ति निरीक्षक रत्नेश श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री योजना से सम्बन्धित प्रगति आख्या रखते हुये बताया कि कुल 111 के लक्ष्य के सापेक्ष 82 गैस चूल्हा पहले वितरित किया जा चुका है। शेष 29 जिलाधिकारी द्वारा वितरित किया गया। इसके उपरान्त प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री उजाला योजना, जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, स्टार्ट अप इण्डिया, स्टैण्ड अप इण्डिया एवं विद्युत विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा प्रगति रिपोर्ट दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति रिपोर्ट रखते हुये एडीओ पंचायत डा. रामकृष्ण यादव ने बताया कि 2017-18 में से सूची के अनुसार 4 लाभार्थी पात्र थे जिन्हें दे दिया गया है। 2018-19 में कुल 15 लाभार्थी पात्र हैं। कार्यक्रम का संचालन डा. रामकृष्ण यादव ने किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी ओपी सिंह, जिला विकास अधिकारी दयाराम, डीसी मनरेगा कमलेश सोनी, बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह सहित तमाम अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home