जिलाधिकारी ने किया एण्टी फेक रिपोर्ट सेल का गठन

जौनपुर। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने बताया कि मेरे संज्ञान में यह आया है कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों में उल्लिखित समस्याओं के सम्बन्ध में बिना समुचित निस्तारण किये व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में बिना आवेदक से बात किये रिपोर्ट लगा दी जाती है। यह एक अत्यन्त गम्भीर स्थिति है। इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है। अतएव उक्त के दृष्टिगत आईजीआरएस एवं अन्य माध्यम से प्राप्त निगेटिव फीड बैक/फर्जी निस्तारण प्रकरणों में समीक्षा/परिशीलन के उपरान्त कार्यवाही कर आख्या प्रेषित किये जाने हेतु एण्टी फेक रिपोर्ट सेल का गठन किया गया है। सेल में नगर मजिस्टेªट, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, कनिष्ठ सहायक कलेक्टेªट, कनिष्ठ सहायक जिला विकास कार्यालय को आईजीआरएस सहित अन्य माध्यम से प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में जो निगेटिव फीड बैक, अपूर्ण/बिना कार्यवाही किये फर्जी आख्या प्राप्त होती है, उस पर उक्त सेल द्वारा गहनतापूर्वक समीक्षा/परिशीलन के उपरान्त समस्या का समाधान एवं नियमानुसार कार्यवाही/दोषी के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कराया जायेगा।

No comments

Post a Comment

Home