शिक्षण संस्थान ने मनाया आजीविका दिवस

जौनपुर। ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत सबका साथ, सबका गांव, सबका विकास कार्यक्रम चल रहा है जिसके तहत जन शिक्षण संस्थान द्वारा आजीविका दिवस मनाया गया। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश पाण्डेय ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में मिशन के निदेशक अमित सिंह ने कहा कि आज सरकार द्वारा आजीविका के क्षेत्र में महत्वाकांक्षी योजनाएं चलायी जा रही हैं जिसका सभी लाभ भी उठा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी अवधेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर तमाम सम्बन्धित लोगों की उपस्थिति रही।

No comments

Post a Comment

Home